जिले में किसान रथों का कार्यक्रम हुआ तैयार
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : रबी कृषि महोत्सव को लेकर जिले में किसान रथों का रुट चार्ट तैयार हो गया ह
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : रबी कृषि महोत्सव को लेकर जिले में किसान रथों का रुट चार्ट तैयार हो गया है। तीन ब्लॉकों की 27 न्याय पंचायतों में कार्यक्रम व गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इसके सफल संचालन के लिए तीन रथ प्रभारी व 30 अधिकारियों की तैनाती की गई है। इससे अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
आगामी 28 अक्टूबर को जिला स्तर पर कृषि महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में पहुंचकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील गई है। इसके बाद 29 अक्टूबर से सात नवम्बर तक इस कार्यक्रम को न्याय पंचायत स्तर से संचालित किया जाएगा। इसमें तीन ब्लॉकों की 27 न्याय पंचायतों को शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए तीन रथ प्रभारी, चार विकासखंड प्रभारी व 27 न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें ब्लॉक अगस्त्यमुनि के लिए टीम लीडर कृषि व भूमि संरक्षण अधिकारी सुधीर सिंह वर्मा के साथ ही ब्लॉक प्रभारी अजय कुमार टम्टा व पुष्कर सिंह नेगी को बनाया गया है। साथ ही 13 न्याय पंचायत के लिए 13 न्याय पंचायत प्रभारियों की तैनाती भी की गई है। ब्लॉक ऊखीमठ के लिए टीम लीडर जिला उद्यान अधिकारी भागवत सिंह बिष्ट के साथ ही ब्लॉक प्रभारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को बनाया गया है। ब्लॉक जखोली के लिए टीम लीडर पशु चिकित्साधिकारी जखोली डॉ. पंकज प्रकाश के साथ ही ब्लॉक प्रभारी गजेन्द्र सिंह कप्रवाण को बनाया गया है। प्रत्येक न्याय के लिए गोष्ठी के लिए स्थान भी चयनित कर लिए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जिले में कृषि महोत्सव के लिए रुटचार्ट तैयार कर लिया है। 28 अक्टूबर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी के माध्यम से किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।