केदारनाथ कैबिनेट बैठक को प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हरीश रावत सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में हरीश रावत सरकार की कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को केदारनाथ में जीएमवीएन के एमडी ने निगम से बनाए जा रहे हटों की प्रगति को लेकर निरीक्षण किया।
आगामी 21 अक्टूबर को केदारनाथ धाम में राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट को सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ एचबी थपलियाल व अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। सीडीओ थपलियाल ने बताया कि बैठक की तैयारियों को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को को नियमित रुप से अपने कार्यालयों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विकास कार्यो की प्रगति सुव्यवस्थित करने के साथ ही जानकारी रखने के निर्देश भी दिए गए है। जिले में प्रदेश गठन के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। केदारनाथ धाम में कैबिनेट बैठक को लेकर पिछले कई दिनों से तिथि घोषित नहीं हो पाई थी। बैठक में आपदा पुनर्निर्माण समेत कई कार्यो पर महत्वपूर्ण फैसले की उम्मीद है।
वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी डा आंनद श्रीवास्तव ने शुक्रवार को केदारनाथ का भ्रमण किया, उन्होंने निगम से बनाए जा रहे हटों का निरीक्षण किया। एमडी ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर तक 25 हटों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।