Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: आपदा राहत को लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। अगस्त्यमुनि में दे

By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 05:15 PM (IST)
भाजपा व कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

संवाद सूत्र, अगस्त्यमुनि: आपदा राहत को लेकर भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने हो गई है। अगस्त्यमुनि में देर शाम को भाजपा व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के विरोध में प्रदर्शन किया। पहले कांग्रेसियों ने विधायक शैलारानी रावत के समर्थन में नारेबाजी की, जबकि भाजपा ने आपदा राहत में हुए घोटाले की जांच मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को अगस्त्यमुनि में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक शैलारानी रावत के समर्थन में नारेबाजी करते हुए भाजपा का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने विधायक को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक पर जो आरोप लगे है वह गलत है। कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ देवी प्रसाद गोस्वामी, व्यापार संघ अध्यक्ष हरिहर रावत, विनीत नेगी, उस्मान अहमद समेत कई लोग मौजूद थे। इसके बाद भाजपा ने भी कांग्रेस व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। भाजपाइयों का कहना था कि कांग्रेस सरकार ने आपदा में अपने चहेतों को राहत राशि बांट कर घोटाले को जन्म दिया है। इसलिए प्रदेश सरकार अपने विधायक को बचा रही है। सरकार एक व्यक्ति की मौत की जिम्मेदारी से बच रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अनूप सेमवाल, श्रीमोहन नैथानी, श्रीनंद जमलोकी, अनुसूया प्रसाद बेंजवाल, अनूप रमोला, हिमांशु भट्ट, राजेश बगवाडी, मोहित पुंडीर, नारायण सिंह, मनोज बिष्ट, हरेन्द्र सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.