मंडल भर में आंदोलन करेंगे जलसंस्थान कर्मी
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 08:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 08:01 PM (IST)
पिथौरागढ़ : पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संघ ने डीडीहाट और बागेश्वर में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कर्मचारियों की मांगें नहीं मानने पर मंडल भर में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
जिला मुख्यालय में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहता ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर डीडीहाट और बागेश्वर के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। अब तक विभाग ने कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि विभाग ने कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र नहीं माना तो पूरे मंडल में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें