Move to Jagran APP

बाजार में सड़क किनारे पेड़ पर चढ़े तेंदुए को सहमे ग्रामीण

बाजार में चहलकदमी के बीच एक की नजर जब सड़क किनारे पेड़ पर पड़ी। उसके होश उड़ गए। पेड़ पर तेंदुअा नजर गढ़ाए लोगों को घूर रहा था। कुछ ही देर में बााजर में अफरा-तफरी मच गई।

By Gaurav KalaEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 07:03 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 07:30 AM (IST)
बाजार में सड़क किनारे पेड़ पर चढ़े तेंदुए को सहमे ग्रामीण
बाजार में सड़क किनारे पेड़ पर चढ़े तेंदुए को सहमे ग्रामीण

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में तेंदुआ फिर नजर आने लगा है। बाजार से सटे बरड़ में पेड़ पर आराम फरमा रहे तेंदुए ने लोगों की सांसे अटका दी। अफरा-तफरी मच गई।

loksabha election banner
दिन में थल बाजार आये कुछ लोगों ने जब शाम को घर जा रहे थे तो बरड़ के पास मार्ग के किनारे खड़े एक पेड़ पर लगभग 15 मीटर की उंचाई पर एक तेंदुए को आराम फरमाते देखा तो उनके होश उड़ गए।
वह आने-जाने वालों पर नजर गढ़ाए था। लोगों की तेंदुए पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। लोगो द्वारा पत्थर फेंके जाने पर तेंदुआ पेड़ से छलांग लगा कर जंगल की तरफ भाग गया। फिर लोगों ने राहत की सांस ली। तब जाकर लोग घरो को जा सके।
मालूम हो बीते वर्ष इस क्षेत्र में तेंदुए का आतंक था। तेंदुए ने हमला कर दो लोगों को घायल किया था। तेंदुआ दिन दहाड़े गांव तक आ रहा था। चार माह बाद एक बार फिर तेंदुए के नजर आने से लोग डरे हुए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.