Move to Jagran APP

आंगन में खेल रही थी छह साल की बच्‍ची, उठा ले गया तेंदुआ

पिथौरागढ़ जनपद में काली नदी पार नेपाल के बैतड़ी जिले के तल्ला सोराड़ गांव में तेंदुए ने एक छह वर्षीय बालिका को अपना शिकार बनाया। बालिका का शव घर से कुछ दूरी पर मिला।

By sunil negiEdited By: Published: Sun, 21 Aug 2016 03:22 PM (IST)Updated: Mon, 22 Aug 2016 05:00 AM (IST)
आंगन में खेल रही थी छह साल की बच्‍ची, उठा ले गया तेंदुआ

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: भारत की सीमा से लगे काली नदी पार नेपाल के बैतड़ी जिले के तल्ला सोराड़ गांव में तेंदुए ने एक छह वर्षीय बालिका को अपना शिकार बनाया।

नेपाल के तल्ला सोराड़ में विगत डेढ़ वर्ष से तेंदुए का आतंक बना है। नेपाल में तेंदुए को चितवा कहा जाता है। चितवा डेढ़ साल के भीतर 21 लोगों को अपना शिकार बना चूका है। शनिवार की देर सायं तल्ला सोराड़ के उदयदेव वार्ड-9 मकैल वेलम में छह वर्षीय बालिका चंचला चंद पुत्री हीरा चंद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुआ उसे उठा ले गया।

loksabha election banner

पढ़ें:-बकरी को जबड़े से छुड़ा रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला तो उतारा मौत के घाट

आंगन से बच्ची की चीख पर परिवारजन बहार निकले तो उन्हें सारा माजरा समझ में आया। ग्रामीण तेंदुए के पीछे भागे, लेकिन वह नजरों से ओझल हो गया। देर रात घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बच्ची का आधा खाया हुआ शव मिला। लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत है।

पढ़ें:-बाजार से घर लौट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, कैसे बची जान, जानिए...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.