Move to Jagran APP

चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, ग्रामीण फंसे

चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। इससे ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए मालपा तक सामान पहुंचाने गए ग्रामीण अपने जानवरों के साथ रास्ते में ही फंस गए हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 05:03 AM (IST)
चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, ग्रामीण फंसे
चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, ग्रामीण फंसे
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: गर्बाधार से तिब्बत सीमा लिपूलेख तक निर्माणाधीन सड़क पर विशाल चट्टान खिसकने से कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए मालपा तक सामान पहुंचाने गए ग्रामीण अपने जानवरों के साथ रास्ते में ही फंस गए हैं।
इन दिनों इस क्षेत्र में सबसे खतरनाक माने जाने वाले लखनपुर के पास सड़क का कटान कार्य किया जा रहा है। सड़क काटने के दौरान पहाड़ की तरफ से विशाल चट्टान खिसक गईं। वहां कार्य कर रहे मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। चट्टान खिसकने से पैदल मार्ग भी ध्वस्त हो चुका है। 
इन दिनों व्यास घाटी के ग्रामीण ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए घोड़ों और खच्चरों से अपना सामान मालपा तक पहुंचा रहे हैं। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण रास्ते में फंस गए हैं। जान हथेली पर रखकर पत्थरों के बीच से वापस लौटे कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी है। उन्होंने बताया कि उनके जानवरों सहित दस से 12 लोग मार्ग के दूसरी तरफ फंसे हैं। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.