Move to Jagran APP

हरीश बने गंगोलीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: मंगलवार को गंगोलीहाट में व्यापार संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Sep 2017 08:06 PM (IST)Updated: Tue, 19 Sep 2017 08:06 PM (IST)
हरीश बने गंगोलीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष
हरीश बने गंगोलीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: मंगलवार को गंगोलीहाट में व्यापार संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर हरीश सिंह धानिक, उपाध्यक्ष पद पर संजय रावल, महासचिव पद पर केशर सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश उप्रेती विजयी रहे।

loksabha election banner

स्थानीय साह पर्यटक आवास गृह में प्रात: दस बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। जिसमें पंजीकृत 516 व्यापारी मतदाताओं में से 486 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू की गई। अध्यक्ष पद पर हरीश सिंह धानिक (भीमा) को 217, राजेंद्र पंत (रिंकू) को 159, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावल को 106 मत पड़े। हरीश 58 मतों से विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर संजय रावल को 272 और दीपक महरा को 208 मत मिले। संजय 64 मतों से विजयी रहे। महासचिव पद पर केशर सिंह (बब्लू) को 342 और मनीष बिष्ट को 137 मत मिले। केशर 205 मतों से विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश उप्रेती को 267 और तारा सिंह को 212 मत मिले। कमलेश 55 मतों से विजयी रहे। 24 मत अवैध घोषित किए गए। इसके बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। विजयी प्रत्याशियों ने देर सांय नगर में जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। मतदान में दशाईथल, महाकाली मंदिर, कुंजनपुर व गंगोलीहाट के व्यापारियों ने भाग लिया। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष दुर्गादत्त पंत, वरिष्ठ व्यापारी प्यारेलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, किशन उप्रेती, खष्टीलाल साह, किशन भंडारी, शंकर बोरा, चंद्रशेखर पंत का सहयोग रहा। इसके अलावा एसआइ सुनील सुतेड़ी व रमेश पाठक के नेतृत्व में नगर में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.