नरेश बने बलुवाकोट व्यापार संघ अध्यक्ष
संवाद सूत्र, बलुवाकोट : नरेश बोरा बलुवाकोट व्यापार संघ के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा प्रदीप धामी उप
संवाद सूत्र, बलुवाकोट : नरेश बोरा बलुवाकोट व्यापार संघ के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा प्रदीप धामी उपाध्यक्ष, दिनेश महासचिव, सुरेश भट्ट सचिव और राज आग्री कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक मनोरथ भट्ट ने शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश बोरा ने व्यापारियों के हित में संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने बलुवाकोट बाजार में पथ प्रकाश व्यवस्था, नालियों के रखरखाव, सभी व्यापारियों को परिचय पत्र प्रदान करने और सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने पर व्यापारियों का आभार जताया। इससे पूर्व निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी भट्ट ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर बद्री लाल वर्मा, हरीश चंद्र भट्ट, उपर सिंह फिरमाल, चंद्र सिंह ग्वाल, डुंगर सिंह ग्वाल, विजय सिंह ग्वाल, दीपू वर्मा, गोपाल चंद, प्रकाश , जयराज रिमझियाल, बिट्टू ऐरी, विष्णु दत्त, गणेश सामंत, कै. किशन ऐरी, शकील अहमद, चंद्र सिंह रिमझियाल, बीडी भट्ट, सुरेंद्र ऐरी, सुरेंद्र बिष्ट, चंद्रकला, भगवान ऐरी, योगेश बिष्ट, हरीश पैंतोला, दिनेश ऐरी आदि व्यापारी उपस्थित थे।