सीमांत जिले में विधि विधान से हुआ श्रावणी उपाकर्म
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शुक्रवार को श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ। लोगों ने
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शुक्रवार को श्रावणी उपाकर्म संपन्न हुआ। लोगों ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर जनेऊ बदले।
जिला मुख्यालय के सिलपाटा गांव में सामूहिक रू प से श्रावणी उपाकर्म संपन्न कराया गया। पंडित केवलानंद पुनेठा, भाष्कर जोशी और चंद्रप्रकाश ने विधि विधान से श्रावणी उपाकर्म की प्रक्रिया पूरी कराई। मंत्रोपचार के साथ लोगों ने नए जनेऊ धारण किए। नगर में कई मंदिरों में भी श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
डीडीहाट: तहसील क्षेत्र के लोगों ने चंद्रभागा नदी में तर्पण के बाद जनेऊ बदले। पं. त्रिभुवन उपाध्याय ने दर्जन भर गांवों के लोगों के लिए सामूहिक उपाकर्म की प्रक्रिया कराई। लोगों ने चंद्रभागा नदी में स्नान के बाद वैदिक मंत्रोपचार के साथ नए जनेऊ धारण किए। इस पर्व को लेकर जिले भर के घाटों में आज खासी भीड़ भाड़ रही। लोगों ने घाटों में स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की। बता दें इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर चंद्रग्रहण के चलते उपाकर्म की प्रक्रिया श्रावण मास की पंचमी पर पूरी हुई।