चीनी हैकरों ने सीमा से सटे 60 भारतीय ब्रॉडबैंड कनेक्शन हैक किए
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : भारत-चीन और नेपाल सीमा पर बसे सीमांत पिथौरागढ़ जिले के 60 ब्रॉडबैंड कनेक्श
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : भारत-चीन और नेपाल सीमा पर बसे सीमांत पिथौरागढ़ जिले के 60 ब्रॉडबैंड कनेक्शन चीन के हैकरों ने हैक कर लिए हैं। इसकी पुष्टि भारत संचार निगम लि. ने की है।
पिथौरागढ़ में 700 ब्रॉडबैंड संयोजन हैं। इनमें से लगभग 60 ब्रॉडबैंड संयोजन अचानक बंद हो गए। परेशान उपभोक्ताओं ने जब इस संबंध में भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि संयोजन हैक कर लिए गए हैं। विभाग ने इसके पीछे चीनी हैकरों के हाथ होने की आशंका जताई है। हैक कर लिए गए संयोजन को रीसेट कराने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश संयोजन रिसेट कर लिए गए हैं। हैकरों ने सीमांत जिले के संयोजनों को किस मंशा से हैक किया इसका खुलासा नहीं हो सका है। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है।
----------
पिथौरागढ़ जिले में 60 इंटरनेट संयोजक हैक हुए हैं। अंदेशा चीनी हैकरों के कारस्तानी की है। इसके कुछ तकनीकी संकेत भी मिले हैं जो जांच में पूरी तरह स्पष्ट होगा। अधिकांश संयोजन के मोडम रीसेट कर लिए गए हैं।
- अर्जुन कुमार, उपमंडल अभियंता, बीएसएनएल।