Move to Jagran APP

ईश्वर मनुष्य के मन-मंदिर में विराजमान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: मानव आश्रम सेवा समिति के तत्वाधान में हंस मोक्ष आश्रम कुमौड़ में आयोजित गुरु

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 07:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 07:02 PM (IST)
ईश्वर मनुष्य के मन-मंदिर में विराजमान
ईश्वर मनुष्य के मन-मंदिर में विराजमान

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: मानव आश्रम सेवा समिति के तत्वाधान में हंस मोक्ष आश्रम कुमौड़ में आयोजित गुरु पूजा महोत्सव में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों को सत्संग के महत्व से अवगत कराया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नपा अध्यक्ष व खेल समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जरू री है। हरिद्वार से आई पुष्पाजंलि व काशी तीर्थ से आईं स्नेहा साध्वी ने कहा कि आत्मज्ञान से ही विश्व में शांति संभव है। प्रयागराज से आए आत्मवेदातानंद व हरिद्वार से आए महात्मा ने कहा कि आज इंसान का मन ही दुश्मन बना हुआ है। जब तक सद्गुरु का आत्मज्ञान इंसान को नहीं मिलेगा, तब तक मन अशांत ही रहेगा। हंस मोक्ष के प्रभारी महात्मा सतनानंद ने प्रवचन सुनाते हुए कहा कि ईश्वर इंसान के मन-मंदिर में विराजमान है, मगर आत्मज्ञान के अभाव में मनुष्य उसे बाहर ढ़ूंढ रहा है। इस मौके पर मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष ललित पांडे, चंपावत जिले के ललित मोहन खर्कवाल, पूर्व प्रधान नारायण सिंह बोहरा के मधुर भजनों से माहौल भक्तिमय में सराबोर हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.