पर्यटक आवास गृह में चला स्वच्छता अभियान
संवाद सूत्र, बेरीनाग: चौकोड़ी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह परिसर में वृहद सफाई अभि
संवाद सूत्र, बेरीनाग: चौकोड़ी स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पर्यटकों ने भी सहयोग दिया। इस दौरान लोगों को भारत स्वच्छ अभियान की जानकारी दी गई।
रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत चौकोड़ी में सफाई अभियान चलाया गया। टीआरएच के कर्मचारियों ने पर्यटक आवास गृह परिसर के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में फैली गंदगी हटाई। लोगों ने घरों का कूड़ा कूड़ेदानों में डालने की अपील की गई। पर्यटक आवास गृह में आए पर्यटकों ने भी अभियान में भाग लिया। इस दौरान लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की गई। पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
टीआरएच के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को वृहद सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र में फेंके गए कूड़े को एकत्रित कर नष्ट किया जाएगा। सफाई अभियान में शामिल कर्मचारियों में दीप चंद्र पपनै, भीम अधिकारी, बहादुर राम, धान सिंह, देवेंद्र प्रसाद, प्रकाश कोहली हेमंत कुमार, कपूर सिंह, विमला देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।