समूह सदस्यों को दी वित्तीय प्रबंधन की जानकारी
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: उत्तराखंड आजीविका संवर्धन कंपनी उपासक ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: उत्तराखंड आजीविका संवर्धन कंपनी उपासक ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में बड़ाबे व मोस्टामानू में वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समूह सदस्यों को वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि लीड बैंक उप प्रबंधक बीएस धर्मशक्तू ने किया। उन्होंने कहा समूहों को वित्तीय प्रबंधन करना आवश्यक है। छोटी-छोटी बचत के समूह सदस्य अपने घर व समाज को दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा बैंक समूहों को हर संभव मदद व सहयोग करने के लिए तैयार है। आरसेटी के प्रकाश जोशी ने प्रतिभागियों को अल्प बचत, ऋण नगद रहित कैशलेस व्यवस्था की जानकारी दी। उपासक वित्त समन्वयक महेश पांडेय ने समूह सदस्यों को बीमा, कृषि व पशुपालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में स्वाति संस्था की कमला महर, श्याम दत्त मिश्रा, पुष्पा वल्दिया, सुनीता आर्या, पूरन चंद्र पाटनी आदि मौजूद थे।
================
ग्रामीणों को दी आरटीआइ की जानकारी
पिथौरागढ़: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गुरना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पीएलवी हीरा सिंह मेहता द्वारा ग्रामीणों को सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सेवा का अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मानसिक रोगियों, महिलाओं, बच्चों व मजदूरों के लिए चलाए जा रहे कानूनी अधिकार से अवगत कराया। बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में ग्राम प्रधान मोहनी देवी, राजेंद्र प्रसाद, प्रेमा जोशी, गीता मेहता, सुनीता पांडेय, मोहनी, कमला, मुन्नी आदि मौजूद थे।