जनसमस्याओं को लेकर भाजपाई मुखर
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: नगरपालिका के लिन्ठ्यूड़ा वार्ड के महादेव कालोनी में अभी तक मार्ग, बिजली,
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: नगरपालिका के लिन्ठ्यूड़ा वार्ड के महादेव कालोनी में अभी तक मार्ग, बिजली, पानी की व्यवस्था नहीं किए जाने और नाली निर्माण नहीं होने पर भाजपा किसान मोर्चा ने कलक्ट्रेट और नगरपालिका कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया। नगरपालिका परिषद पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश जोशी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में उन्होंने कहा नगर के अधिकांश कालोनियों में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वर्षा होते ही लोगों के घरों पर पानी घुस रहा है। इस संबंध में बीते वर्ष ही नगरपालिका और जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। इसके बाद भी आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस मौके पर महादेव कालोनी में रास्ते तक का निर्माण नहीं किया गया है। इस मौके पर मार्ग और नाली निर्माण नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में राधा कठायत, कमला देवी, इंदिरा चंद, जानकी मेहता, शकुंतला देवी , विजय कठायत, ममता डांगी, अंजू बोरा, संगीता सौन, हेमा जोशी, हेमा चौंसाली, संगीता खड़ायत, माया डांगी, मंजू भंडारी, गोदावरी पुजारी, पुष्पा धामी, हरी देवी, गीता धामी, केसरी धामी, मीना देवी, बबीता पोखरिया, दीपक बिष्ट, मनोज बाफिला, निर्मला कठायत, बसंती, दीपा, प्रेमा पोखरिया, ललिता राणा, गीता ऐरी, दीपा उपाध्याय, गीता देवी, नंदा खोलिया आदि शामिल थे।