शराब के खिलाफ थम नहीं रहा आक्रोश
संवाद सूत्र, थल: शराब की दुकान के विरोध में थल क्षेत्र की महिलाओं का धरना प्रदर्शन 22 वें दिन भी जार
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 05:10 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 05:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, थल: शराब की दुकान के विरोध में थल क्षेत्र की महिलाओं का धरना प्रदर्शन 22 वें दिन भी जारी रहा।
रात्रि गश्त के बाद महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदरी वर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन कर धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि हाइवे से हटाई गई शराब की दुकान गर्जिला और पुराना बाजार में किसी सूरत में नहीं खुलने दी जाएगी। रात में शराब का कारोबार न हो सके इसके लिए महिलाएं रात में भी गश्त कर रही हैं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं मे कमला वर्मा, भागीरथी देवी, खीला देवी, विंद्रा देवी, कमला देवी, निर्मला देवी, बबीता देवी, रु पा देवी, खिला देवी, हंसा बाफिला, राखी वर्मा, पुष्पा देवी, सरिता देवी, शांति देवी आदि शामिल थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें