प्रकाश बने भाजयुमो जिला संयोजक
पिथौरागढ़: भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने प्रकाश सौन (पप्पू)को संगठन में जिला संयोजक नियुक्त किया
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 05:04 PM (IST)
पिथौरागढ़: भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने प्रकाश सौन (पप्पू)को संगठन में जिला संयोजक नियुक्त किया है। जिला संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर प्रकाश ने कहा है कि वह निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे। प्रकाश के जिला संयोजक बनने पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, विधायक विशन सिंह चुफाल , प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल आदि ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें