Move to Jagran APP

सेंट्रो कार खाई में गिरी, चार घायल

संवाद सूत्र ,मुनस्यारी: मुनस्यारी के निकट एक सेंट्रो कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में स

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:32 PM (IST)
सेंट्रो कार खाई में गिरी, चार घायल
सेंट्रो कार खाई में गिरी, चार घायल

संवाद सूत्र ,मुनस्यारी: मुनस्यारी के निकट एक सेंट्रो कार लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पति, पत्नी और पुत्री शामिल हैं।

loksabha election banner

शनिवार दिन में सेंट्रो कार यूपी16यू 4687 थल से मुनस्यारी जा रही थी। नया बस्ती के निकट गायत्री चेतना केंद्र से कुछ मीटर दूर कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार लक्ष्मी (देवी 26 वर्ष)पत्नी भगत राम निवासी रांथी , भगत राम (31 वर्ष) पुत्र तेज राम निवासी रांथी, खुशबू (8 वर्ष) पुत्री भगत राम निवासी रांथी और दरपान राम (23 वर्ष) पुत्र कल्याण राम निवासी नामिक मुनस्यारी घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घायलों को कार से निकाला। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को108 एंबुलेंस से मुनस्यारी सीएचसी पहुंचाया गया।

डॉ. प्रकाश चौधरी ने बताया कि भगत राम और दरपान राम के कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट है। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल महिला और उसकी बच्ची को सामान्य चोट है। इसी स्थान पर 20 दिन पूर्व भी एक वाहन खाई में गिरा था। पिछले छह माह के भीतर इस स्थान पर तीन वाहन खाई में गिर चुके हैं। यहां पर सड़क में कॉजवे क्षतिग्रस्त है परंतु लोनिवि इसकी मरम्मत तक नहीं कर रही है। जिसे लेकर जनता में रोष बना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.