Move to Jagran APP

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हिजामं का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: पब्लिक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विभिन्न संगठन सामने आने लगे हैं। शनिवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:59 PM (IST)
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हिजामं का प्रदर्शन
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ हिजामं का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: पब्लिक स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विभिन्न संगठन सामने आने लगे हैं। शनिवार को हिजामं कार्यकर्ताओं ने पब्लि्क स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निजी विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की। शनिवार को हिजामं जिलाध्यक्ष सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने पब्लिक स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि प्रवेश के नाम पर अभिभावकों से मनमानी फीस वसूली जा रही है। अभिभावकों को बच्चों की ड्रेस , कापी, किताब आदि विद्यालयों से ही खरीदने का दबाव बनाया जाता है। विद्यालयों में बाजार मूल्य से अधिक दामों पर ड्रेस और स्टेशनरी बेची जा रही है। कहा कि पब्लिक स्कूल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत 25 फीसद गरीब बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश नहीं दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर अभिभावकों को साथ लेकर उग्र आदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने एडीएम मो. नासिर को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में सुरजीत सोढ़ी, हरीश कुमार, बंटी पंगरिया, नितिन मारकाना, सूरज ठकुराड़ी, सागर जोशी, हनी साह, सुरेश बजरंगी, भाष्कर जोशी, प्रशांत साहनी, पारस त्रिपाठी, सुरेश , महेश, अभिषेक, रोहित ओझा, प्रकाश ठकुराठी, रोशन तड़ागी आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.