चौड़ी में जंगली जानवरों का खौफ
लोहाघाट: नगर से लगे ग्राम सभा राय नगर चौड़ी में इन दिनों बंदरों, सूअर व जंगली हिरण (जड़यो) ने आतंक मचा
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:55 PM (IST)
लोहाघाट: नगर से लगे ग्राम सभा राय नगर चौड़ी में इन दिनों बंदरों, सूअर व जंगली हिरण (जड़यो) ने आतंक मचा रखा है। जिससे ग्रामीणों की रातों की नींद व दिन का चैन हराम हो गया है। जानवर ग्रामीणों की साग सब्जी व गेहूं की फसल चौपट कर रहे है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व वन विभाग से जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण पूरन चंद्र, तारी देवी, हेमा देवी, पूरन चंद्र राय, प्रकाश चंद्र, प्रधान विमला देवी, आशा देवी, हरीश कापड़ी, जीवंती देवी, कलावती देवी आदि ने बताया कि ग्रामीणों बताया कि दिन में आलू की बुआई की जा रही है। रात में जंगली सूअर उसे उखाड़ फेंक जा रहे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें