आपदा पीड़ित बच्चों की शिक्षा के लिए दी धनराशि
पिथौरागढ़: शिक्षक स्व. मनोज पंत की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने बस्तड़ी आपदा में बेघर हुए बच्चो
पिथौरागढ़: शिक्षक स्व. मनोज पंत की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके परिजनों ने बस्तड़ी आपदा में बेघर हुए बच्चों की शिक्षा के लिए 25 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई है। उन्होंने यह धनराशि जिले में असहाय, गरीबों लोगों की मदद के लिए मुहिम चला रहे जिलाधिकारी डॉ. रंजीत सिन्हा को दी। इसके अलावा स्व. पंत के परिजनों ने नारायण सेवा संस्थान में 5 बच्चों के आंखों के ऑपरेशन के लिए 23 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई। इससे पूर्व परिजनों ने जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय व क्षय रोग चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस अवसर पर पूरन पंत, विपिन पंत, व्यापार संघ उपाध्यक्ष आशीष सौन, विपिन पंत, ललित पुनेठा, नवीन जोशी आदि मौजूद थे। ज्ञात हो कि विगत वर्ष 23 जनवरी को नगर के हनुमान मंदिर के पास शिक्षक मनोज पंत की एक बाइक दुर्घटना के दौरान मृत्यु हो गई थी।