Move to Jagran APP

शुभ मुहूर्त देख प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

जेएनएन,पिथौरागढ़/चम्पावत/लोहाघाट: शायद नेताओं के लिए नामांकन का शुभ दिन सोमवार ही था। इसलिए कुछ

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 05:00 PM (IST)
शुभ मुहूर्त देख प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
शुभ मुहूर्त देख प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

जेएनएन,पिथौरागढ़/चम्पावत/लोहाघाट:

loksabha election banner

शायद नेताओं के लिए नामांकन का शुभ दिन सोमवार ही था। इसलिए कुछ ने नामांकन से पहले तो कुछ ने बाद में मंदिर में दस्तक देकर भगवान से जीत का आशीर्वाद मांगा। कुछेक प्रत्याशियों ने तो घरों में विधिवत पूजा भी की।

पिथौरागढ़ की चारों सीटों पर नामांकन हुए। पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत और उक्रांद प्रत्याशी सुषमा बिष्ट माथुर ने, गंगोलीहाट में कांग्रेस के नारायण राम आर्य, डीडीहाट में भाजपा के बागी नेता किशन भडारी और धारचूला में कांग्रेस के हरीश धामी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल व लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक पूरन फत्र्याल ने कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ अपना नामांकन कराया।

पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा के प्रकाश पंत ने नाम निर्देशन पत्र भरे। इससे पूर्व भाजपा की घंटाकरण स्थित सम्पूर्णानंद पार्क में सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, भय से जनता ऊब चुकी है। इस समय प्रदेश की जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाह रही है। प्रदेश में भाजपा जीत कर सरकार बनाने जा रही है। सभा को विशन सिंह चुफाल, प्रकाश पंत, विरेंद्र वल्दिया, राजेंद्र रावत सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा में शामिल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी के समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सभा के बीच में भी प्रत्याशी प्रकाश पंत अपने प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे । जहां पर आरओ आरके पाडेय को अपने नाम निर्देशन पत्र सौंपे। इसके अलावा पिथौरागढ़ सीट से ही उक्रांद प्रत्याशी लेफ्टिनेंट सुषमा बिष्ट माथुर ने भी अपना नामांकन किया। उक्रांद के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, एडवोकेट निर्मल चौधरी, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा सहित दल के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी सुषमा कलेक्ट्रेट पहुंची और आरओ को नाम निर्देशन पत्र सौंपे।

डीडीहाट : भाजपा से बागी हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी ने डीडीहाट विस क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रू प में अपना नामांकन किया। नामांकन से पूर्व रामलीला मैदान में एक सभा हुई। सभा के अधिकांश वक्ता भाजपा से ही जुड़े नेता था। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भाटिया, ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह पाल, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन भंडारी, विक्रम बोरा सहित अन्य नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी विशन सिंह चुफाल पर प्रहार किए। सभा के बाद जुलूस की शक्ल में तहसील कार्यालय पहुंच कर आरओ मनुज गोयल को नाम निर्देशन पत्र सौंपे।

गंगोलीहाट : यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी नारायण राम आर्य ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन किया। इससे पूर्व विस के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समर्थक जीआइसी मैदान में एकत्रित हुए। जहां से जुलूस निकाला गया। जुलूस में ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग रेखा भंडारी, ब्लाक प्रमुख गंगोलीहाट गंगा बिष्ट सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल थे। नारायण राम आर्य ने तहसील कार्यालय में अपने प्रस्तावकों के साथ आरओ वैभव गुप्ता को नाम निर्देशन पत्र सौंपे। गंगोलीहाट विस क्षेत्र में निर्दल प्रत्याशी सुमित्रा देवी ने भी नामांकन किया।

धारचूला: धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी ने भी शक्ति प्रदर्शन करने के बाद नामांकन किया। इससे पूर्व विस क्षेत्र से आए समर्थकों ने जुलूस निकाला। जिसमें जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, नेत्र सिंह कुंवर, कैलाश रावत, जवाहर गर्खाल, नंदा बिष्ट, लीला धामी, निहारिका गब्र्याल, नदीम परवेज सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.