ग्रामीणों ने फूंका सीएम का पुतला
संवाद सूत्र, थल : 2006 में बनी तड़ीगांव-भाकुंडा सड़क पर दस वर्ष बाद भी डामरीकरण नहीं किए जाने से नाराज
संवाद सूत्र, थल : 2006 में बनी तड़ीगांव-भाकुंडा सड़क पर दस वर्ष बाद भी डामरीकरण नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
आधा दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क पर डामरीकरण के लिए मुख्यमंत्री ने बीते वर्ष घोषणा की। एक वर्ष बाद भी इस घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। कच्ची सड़क के कारण चार हजार से अधिक की आबादी परेशान है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को थल कस्बे में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा को विभागीय अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। क्षेत्र में सिर्फ कोरी घोषणाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क पर डामरीकरण नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह देऊपा, भागीरथी देवी, पुष्पा देवी, उमा देवी, मीना देऊपा, मीरा देऊपा, दुर्गा देवी, मेहर सिंह देऊपा, पूरन सिंह, नरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, शेर सिंह, गोविंद राम, जगत राम, दरपान राम आदि शामिल थे।