Move to Jagran APP

मकान में गिरी आकाशीय बिजली, महिला झुलसी

संवाद सूत्र, मुनस्यारी : एक मकान में आकाशीय बिजली गिरने से खाना बना रही एक महिला झुलस गई। झुलसी महिल

By Edited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 10:03 PM (IST)
मकान में गिरी आकाशीय बिजली,  महिला झुलसी

संवाद सूत्र, मुनस्यारी : एक मकान में आकाशीय बिजली गिरने से खाना बना रही एक महिला झुलस गई। झुलसी महिला को सीएचसी में उपचार चल रहा है।

loksabha election banner

मूल रूप से साईपोलों गांव निवासी प्रेम सिंह का परिवार इस समय मुनस्यारी बाजार से सटे बूंगा गांव में किराए के मकान में रह रहा है। मंगलवार की देर सायं मौसम खराब होने पर आकाशीय बिजली गिरने लगी। इस दौरान मकान में आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने से रसोईघर की खिड़की और दरवाजे टूट गए। इस दौरान खाना बना रही पार्वती देवी पत्‍‌नी प्रेम सिंह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। उसके हाथ, पैर और चेहरा बुरी तरह झुलस गया। आकाशीय बिजली गिरते ही परिवारजनों सहित आसपास के लोगों में खलबली मच गई। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को देते हुए घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

इधर प्रेम सिंह ने प्रशासन से पत्‍‌नी के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। जनता ने इसे आपदा बताते हुए पीड़ित को आपदा मद से मदद की मांग की है। तहसीलदार खुशाल राम ने मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया है। उन्होंने पीड़ित को मदद का भी आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.