Move to Jagran APP

कालापानी में हिमपात

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : जिले में शनिवार रात से भारी वर्षा का क्रम जारी है। 15 घंटे में जिले भर

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 04:28 AM (IST)
कालापानी में हिमपात

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़ : जिले में शनिवार रात से भारी वर्षा का क्रम जारी है। 15 घंटे में जिले भर में 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। मुनस्यारी तहसील के निचले इलाकों में फिर हिमपात हुआ। कालापानी में हिमपात से मार्ग बंद हो जाने से वन विकास निगम अध्यक्ष सहित कई लोगों के वाहन फंस गए। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में भी गब्र्याग से लिपूलेख तक का मार्ग बर्फ से लकदक है।

loksabha election banner

शनिवार की रात वर्षा का क्रम शुरू हुआ। सोमवार को अपराह्न तीन बजे समाचार लिखे जाने तक वर्षा जारी थी। लगातार वर्षा से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मुनस्यारी तहसील में कस्बे से पंद्रह किलोमीटर दूर कालामुनि के साथ ही पातालथौड़ में भी हिमपात हुआ है। कालामुनि में हिमपात के चलते मार्ग बंद हो गया। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी का वाहन भी इसमें फंस गया। बाद में वाहन को किसी तरह निकाल लिया गया। धारचूला तहसील के अंतर्गत कैलास मानसरोवर यात्रा पथ में गब्र्याग से लिपूलेख तक भारी हिमपात होने से पूरा मार्ग बर्फ में ढक गया है। जिले का अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 8 डिग्री कम है। वर्षा के चलते जिला मुख्यालय में रविवार को खड़ी होली का आयोजन नहीं हो सका, अलबत्ता घरों में महिलाओं की बैठकी होली जमकर हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.