बीडीओ के तबादले पर अड़ा प्रधान संघ
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : प्रधान संघ दुगड्डा ने बीडीओ के तबादले के लिए शनिवार को तहसील पि
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : प्रधान संघ दुगड्डा ने बीडीओ के तबादले के लिए शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से मुकदमे वापस लेने की मांग की।
बीडीओ दुगड्डा और प्रधान संघ दुगड्डा के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ रहा है। शनिवार को प्रधान संघ की ओर से कोटद्वार तहसील परिसर में बीडीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उनकी ग्राम सभा के अंर्तगत महिला समूह को बीडीओ ने फोन कर अपने समर्थन में धरना प्रदर्शन करने की बात कही, जिसके चलते शुक्रवार को महिला समूह की महिलाएं तहसील में पहुंची। उन्होंने कहा कि बीडीओ का तबादला और दर्ज मुकदमे वापस नहीं हुए तो प्रधान संघ आंदोलन तेज करेगा।
इस मौके पर सुमन रावत, ज्योति, जीना देवी, विमला जोशी, सुनीता डबराल, कविता देवी, गुड्डी देवी, मधु, रामेश्वरी, वीरेंद्र पाल, अर¨वद वर्मा, विजय राम आर्य, कीरत ¨सह नेगी, विनोद नेगी, कमल ¨सह नेगी, हेमचंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।