नेता नहीं कमल का फूल होगा भाजपा का चुनावी चेहरा: तीरथ
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का चुनावी चेहरा नेता नहीं कमल का फूल होगा। पार्टी विकास व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाएगी।
पौड़ी, [जेएनएन]: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का चुनावी चेहरा नेता नहीं कमल का फूल होगा। पार्टी विकास व राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बना चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने हरीश सरकार को आखंट भ्रष्टाचार में डूबी सरकार करार दिया। कहा कि भाजपा उत्तराखंड में स्मार्ट ग्राम की परिकल्पना को साकार रूप देगी।
पौड़ी सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हरीश सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी हुई है। पौड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष को नजरबंद करना सरकार की नाकामी का सबूत है। इससे साफ हो जाहिर होता है कि सरकार अधिकारियों का दुरुपयोग कर रही है।
पढ़ें-न नेता और न चेहरा चुन पा रही भाजपा: सीएम हरीश रावत
उन्होंने कहा कि हरीश रावत की हिटलरशाही के चलते उनके 10 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। चुनाव से पहले यह संख्या और भी बड़ी होने वाली है।
पढ़ें: एनडी तिवारी बोले; कमाल है कि अभी तक काशीपुर जिला नहीं बना, हरीश से बात करुंगा
तीरथ ने बताया कि कि राज्य स्थापना दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून में परिवर्तन यात्रा का शंखनाद करने व कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने को पहुंच रहे हैं। दो चरणों में चलने वाली परिवर्तन यात्रा में पार्टी के समस्त बड़े नेता एकजुट होकर 2017 फतह की इबारत रखने का काम करेंगे।
पढ़ें: रीता बहुगुणा पर सरिता आर्य की फिसली जुबां, कह गई ऐसा...
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति पर कुंडली मार रखी है। स्पेशल कंपोनेंट प्लान के मद में बड़े घोटाले को सरकार अंजाम दे चुकी है। इस अवसर पर अनुमोर्चा प्रदेश मंत्री मुकेश कोली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रांत रावत, विजय सती आदि मौजूद थे।
पढ़ें: मुन्ना सिंह चौहान ने स्पीकर पर लगाया पद के दुरुपयोग का आरोप