पति ने खुद पर लगाई आग, पत्नी भी झुलसी
पत्नी से किसी बात पर विवाद होने पर पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद पर आग लगा दी। बीच बचाव पर पत्नी भी झुलस गई। दोनों को पौड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पौड़ी गढ़वाल। पत्नी से किसी बात पर विवाद होने पर पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद पर आग लगा दी। बीच बचाव पर पत्नी भी झुलस गई। दोनों को पौड़ी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पौड़ी के पंचौली गांव निवासी अरुण पांडे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी अनीता घुड़दौड़ी स्थित गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में केयर टेकर है। वह कॉलेज परिसर में ही आवास में रहती है। बताया जा रहा है कि अरुण गुरुवार की सुबह की घर पहुंचा था।
किसी बात को लेकर अरुण का पत्नी से विवाद हो गया। इस पर उसने खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। बचाव करने पर अनीता भी झुलस गई। चिकित्सकों के मुताबिक अरुण की हालत चिंताजनक है।
पढ़ें- शिवहर में नक्सलियों का फिर उत्पात, दो बसों मे लगाई आग