Move to Jagran APP

शादी से लौट रहे परिवार के 8 लोगों की हादसे में मौत

देहरादून से पौड़ी जा रहे परिवार का वाहन देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार 14 लोगों में से आठ की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए।

By Gaurav KalaEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:00 AM (IST)
शादी से लौट रहे परिवार के 8 लोगों की हादसे में मौत
शादी से लौट रहे परिवार के 8 लोगों की हादसे में मौत

पौड़ी गढ़वाल, [जेएनएन]: शादी समारोह में शामिल होकर देहरादून से पौड़ी जा रहे परिवार का वाहन देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुंडाधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। उसमें सवार 14 लोगों में से आठ की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।

prime article banner

थलीसैंण ब्लाक के स्योली मल्ली पौड़ी निवासी पदम सिंह परिजनों और रुद्रप्रयाग की बचणस्यूं पट्टी निवासी रिश्तेदारों के संग देहरादून में अपने साले के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। 

सुबह पांच बजे वह अपनी पत्नी, पुत्री और साली समेत परिवार के 12 सदस्यों के साथ बोलेरो वाहन देहरादून से गांव वापसी के लिए चले। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे देवप्रयाग से 15 किलोमीटर दूर कुंडाधार के निकट एक मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सैकड़ों मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 
बाह बाजार थाने और सबधरखाल चौकी की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाया। देहरादून से अनूप गाड़ी चलाकर ले गया। देवप्रयाग से नागेश उर्फ जॉनी गाड़ी चलाने लगा और अनूप बगल वाली सीटा था। 
हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। छह अन्य लोगों को चोटें आई हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में पदम सिंह की पत्नी, पुत्री और साली के साथ ही वाहन चालक शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने मृतक आश्रितों को 50-50 हजार, गंभीर घायलों को 20-20 हजार और साधारण घायलों को 5-5 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, साथ ही घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों की सूची
सुमन (11 वर्ष) पुत्री पदम सिंह ग्राम स्योली मल्ली पौड़ी
हिमा देवी (30 वर्ष) पत्नी पदम सिंह ग्राम स्योली मल्ली पौड़ी
सीमा देवी (28 वर्ष) पत्नी रमेश ग्राम झुंडोली रुद्रप्रयाग
दलवीर सिंह (55 वर्ष) पुत्र छोटा सिंह ग्राम टीला रुद्रप्रयाग
सरदार सिंह (40 वर्ष) पुत्र खेत सिंह ग्राम टीला रुद्रप्रयाग
प्रताप सिंह (62 वर्ष) पुत्र अकालू ग्राम टीला रुद्रप्रयाग
नागेश ज्योति उर्फ जॉनी (25 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार गंगो सहारनपुर यूपी वर्तमान चंद्रवनी चोइला पटेल नगर देहरादून
अज्ञात 
घायलों की सूची
पदम सिंह (32 वर्ष) पुत्र उदय सिंह ग्राम स्योली मल्ली पौड़ी
सूजल सिंह (8 वर्ष) पुत्र पदम सिंह ग्राम स्योली मल्ली पौड़ी
संजना (3 वर्ष) पुत्री पदम सिंह ग्राम स्योली मल्ली पौड़ी
चांदनी (5 वर्ष) पुत्री रमेश ग्राम झुंडोली रुद्रप्रयाग
सलोनी (8 वर्ष) पुत्री रमेश ग्राम झुंडोली रुद्रप्रयाग
अनूप (34 वर्ष) पुत्र जय प्रकाश ग्राम चंद्रवनी चोइला पटेल नगर देहरादून

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.