पौड़ी में बस पलटी, 20 लोग घायल
आज सुबह पौड़ी पाबो मार्ग पर सिमखेत के निकट एक बस पलट गई, जिससे 20 लोग घायल हो गए। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) पाबो में भर्ती कराया गया है।
By sunil negiEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 10:35 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 11:26 AM (IST)
पौड़ी। आज सुबह पौड़ी पाबो मार्ग पर सिमखेत के निकट एक बस पलट गई, जिससे 20 लोग घायल हो गए। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) पाबो में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक बस पौड़ी से रामनगर जा रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे पौड़ी-पाबो मार्ग पर सिमखेत के पास सामने से आ रहे एक मैक्स वाहन को बचाने में बस पलट गई। इससे बस में सवार 20 लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पाबो में भर्ती कराया है।
पढ़ें-टैंकर की टक्कर से कार में जिंदा जला युवक, बच गईँ उत्तराखंड की दो लड़कियां
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें