खैट पर्वत के भूख हड़ताली को समर्थन
श्रीनगर गढ़वाल: राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन और प्रगतिशील जन मंच ने संयुक्त बैठक कर विभिन्न मांगों
श्रीनगर गढ़वाल: राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन और प्रगतिशील जन मंच ने संयुक्त बैठक कर विभिन्न मांगों को लेकर घनसाली क्षेत्र के खैट पर्वत शिखर पर भूख हड़ताल पर बैठे प्रेमदत्त नौटियाल के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा करते हुए सरकार से शीघ्र ही सम्बन्धित मांगों पर कार्यवाही करने की मांग भी की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि राज्य निर्माण आंदोलनकारी प्रेमदत्त नौटियाल की भूख हड़ताल को लेकर गंभीर भी नहीं हैं। यदि उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए सरकार और क्षेत्रीय विधायक ही जिम्मेदार होंगे। खैट पर्वत शिखर से सम्बन्धित मांगों पर तुरंत कार्यवाही की जानी चाहिए। राज्य आंदोलनकारी देवेंद्र ¨सह फस्र्वाण, अनिल स्वामी, सुधाकर भट्ट, मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, सदानंद पुरी, अनुसूया प्रसाद जोशी बैठक में शामिल थे।