सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें अधिकारी: भट्ट
संवाद सहयोगी, पौड़ी: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था व सड़क सुरक्षा गंभीरता से लेने के न
संवाद सहयोगी, पौड़ी: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यातायात व्यवस्था व सड़क सुरक्षा गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियां वाहन दुर्घटनाओं के नजरिये से संवेदनशील हैं। अधिकारियों को सुरक्षित यातायात व सड़क सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियां वाहन दुर्घटनाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, सीटबेल्ट व हेलमेट का उपयोग, ओवर स्पीड, गति नियंत्रण बोर्ड लगाने, स्कूल व अस्पताल के सामने प्रेशर हॉर्न पर रोक जैसे नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। संवेदनशील स्थल की निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग यातायात मार्ग पर साइन बोर्ड चस्पा करें। नियमों की अनदेखी व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन व पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाए। भट्ट ने परिवहन, पुलिस व प्रशासन की टीम को संयुक्त चे¨कग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यापार संघ, जीएमओ, गढ़वाल मंडल बहुउद्देश्यीय समिति, टैक्सी-मैक्सी यूनियन, पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग को मिलकर जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद, ईई निर्भय ¨सह, बीएन त्रिपाठी, ईओ पालिका महेंद्र यादव आदि मौजूद थे।