समस्याओं के समाधान को छह माह दिए
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए क
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक को छह माह का समय दिया गया है। यदि इस समयावधि में समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक कार्यवाहियां नहीं हुई तो उक्रांद आंदोलन करेगा। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के उक्रांद अध्यक्ष गणेश भट्ट ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच कर दोषियों को सजा भी दिलवाई जाए।
उक्रांद नेता गणेश भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्षेत्र की जनता वर्ष 2003 से देवप्रयाग को जिला बनाने की मांग कर रही है। कीर्तिनगर और देवप्रयाग की आधी अधूरी पड़ी पं¨पग पेयजल योजनाओं का निर्माण भी शीघ्र पूरा करवाया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं की भारी दुर्दशा के कारण ¨हडोलाखाल और पौड़ीखाल क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि डडुवा भंडाली में शराब फैक्ट्री के स्थान पर मिनरल वाटर प्लांट ही लगाया जाए। मदनमोहन नौटियाल, प्रेमदत्त नौटियाल, बीपी घिल्डियाल, सुमनदेव बडोनी, संजय चौहान, रवि कठैत, संदीप रावत भी इस अवसर पर उपस्थित थे।