चारधाम यात्रियों की पथ प्रदर्शक बनेगी पुलिस
संवाद सहयोगी, पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने कहा कि जनपद की पुलिस चारधाम यात्रियों की
संवाद सहयोगी, पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने कहा कि जनपद की पुलिस चारधाम यात्रियों की पथ प्रदर्शक बनेगी। उन्होंने देवप्रयाग थाने का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को पर्यटन पुलिस चौकी स्थापित किए जाने के निर्देश दिए। पर्यटक पुलिस चौकी के माध्यम से चारधाम यात्रियों को यात्रा रूट, धाम से जुड़े पर्यटन व तीर्थ स्थलो, मौसम, भौगोलिक एवं सामाजिक परिवेश की जानकारी दी जाएगी।
मंगलवार को एसएसपी ने बाह-बाजार देवप्रयाग थाने के शस्त्रों, आपदा उपकरणो की स्थिति पर संतोष जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवप्रयाग कुंभनगरी की भूमि है। जहां तीर्थाटन व पर्यटन के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से यात्री पहुंचते हैं। मोहसिन ने कहा कि यात्रियों के सहयोग के लिए देवप्रयाग में जल्द पर्यटन पुलिस चौकी स्थापित की जाए। जिसके माध्यम से यात्रियों को यात्रा रूट, धाम से जुड़े पर्यटन व तीर्थ स्थलों, मौसम, भौगोलिक एवं सामाजिक परिवेश की सही जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस को स्वच्छ भारत अभियान के तहत कुंभ नगरी देवप्रयाग में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने होंगे। साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठियों व जन जागरूकता अभियान के माध्यम से आपदा, उसके प्रकार, राहत-बचाव की जानकारी ग्रामीणों को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग वाहन दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील है। इसको देखते हुए पुलिस को समय-समय पर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात की जानकारी देने के साथ सघन चे¨कग अभियान चलाने चाहिए। इस अवसर पर सीओ सदर धन ¨सह तोमर, थानाध्यक्ष देवप्रयाग अनिरुद्ध कोठियाल, एसआई संतोष पैथवाल आदि मौजूद थे।