क्लीफेस्टो का रंगारंग आगाज आज से
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चार दिवसीय तकनीकी और सांस्कृतिक
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चार दिवसीय तकनीकी और सांस्कृतिक समारोह क्लीफेस्टो 17 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। आयोजन में देश की एनआइटी टीमों के साथ ही आइआइटी रुड़की और इंजीनिय¨रग कॉलेजों की टीमें भी भाग ले रही हैं। समारोह का शुभारंभ राटन गिटार बैंड द्वारा सूफी वॉली रॉक म्यूजिक प्रदर्शन के साथ शुरू होगा। 20 फरवरी की शाम मशहूर गायिका कनिका कपूर के नाम होगी। समारोह में हर दिन विभिन्न तकनीकी और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी।
एनआइटी परिसर में समारोह से जुड़ी बड़ी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छात्रों ने स्थल के चारों ओर दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी भी की है। प्रवेश द्वार पर रंगों से उकेरी भारतीय सैनिकों की जीवटता और वीरता आकर्षणका केंद्र हैं। आयोजन कमेटी के प्रमुख आयूष गोयल और शिवांश अग्रवाल ने बताया कि क्लीफेस्टो 2017 का दूसरा दिन फ्यूजन बैंड काबुल एंड रॉकवेदा के नाम होगा। यह द बेस्ट जीनर फ्यूजन कैटेगरी अवार्ड से भी सम्मानित है। 18 फरवरी को प्रात: नौ से अपराह्न एक बजे तक एकल नृत्य और गायन प्रतियोगिता को लेकर ऑडिशन के साथ ही चित्रकारी प्रतियोगिता के लिए भी अंतिम चयन होगा। 19 फरवरी को प्रात: नौ से 11 बजे स्ट्रीट प्ले नाटिका और एकल नृत्य तथा गायन के दो राउंड होंगे। बाद में फैशन शो रैड कार्पेट का आयोजन होगा।
19 फरवरी शाम छह बजे से ईडीएम नाइट्स में वीएचवन सुपर सोनिक 101 जलवे बिखेरेंगे। 20 फरवरी की दोपहर एकल नृत्य और गायन के साथ ही समूह नृत्य और गायन प्रतियोगिताएं होंगी। इसी दिन मानव चैस और मानव सांप-सीढ़ी प्रतियोगिताएं भी होंगी।