शासन बंद करे कर्मियों से सौतेला व्यवहार
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : पेयजल निगम कर्मचारियों ने शासन से निगमकर्मियों के साथ किए जा रहे सौतेले व्य
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : पेयजल निगम कर्मचारियों ने शासन से निगमकर्मियों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार को शीघ्र खत्म करने की मांग की है। कर्मचारियों ने ऐसा न करने पर निगम कार्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।
गुरुवार को जानकी नगर स्थित पेयजल निगम कार्यालय में निगम के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी आठवें दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहे। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर शासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की शाखा उपाध्यक्ष संजीव नेगी ने कहा कि शासन कईं वर्षों से निगम कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। शासन कर्मचारियों की पूर्व की भांति अनुग्रह राशि (बोनस) देने की मांग मानने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं, उन्हें नियमित वेतन का भुगतान भी नहीं किया जाता है। बताया कि अक्टूबर माह का वेतन का भुगतान उन्हें दिसंबर माह में किया गया है। कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं होता तो वे कार्यालयों में तालाबंदी करने को बाध्य होंगे। धरने में संगठन शाखा अध्यक्ष नागेंद्र ¨सह, नितिन जखमोला, भारत ¨सह रावत, गिरीश चंद्र ध्यानी, आरडीएस नेगी, प्रदीप बौड़ाई, संतोष कुमार, योगेंद्र नाथ, तारा देवी, आशा देवी, सुनीता देवी आदि थी।