घरेलू ¨हसा में कानून की मदद लें महिलाएं
कोटद्वार: बाल विकास परियोजना अधिकारी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को घरेल
कोटद्वार: बाल विकास परियोजना अधिकारी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं को घरेलू ¨हसा संरक्षण अधिनियम की जानकारी दी गई।
राइंका चैलूसैंण में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने ग्रामीण महिलाओं को घरेलू ¨हसा की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने महिलाओं को घरेलू ¨हसा संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बनाया है, अन्याय की स्थिति में उसका लाभ अवश्य लें। बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि घरेलू ¨हसा से पीड़ित महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुखदेव ¨सह राणा, चंद्रकांता काला, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार रावत आदि उपस्थित रहे।