पेयजल निगम कर्मी तीन दिनी कार्य बहिष्कार पर
कोटद्वार : पेयजल निगम कोटद्वार की तीनों शाखाओं के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मांगे पूरी न होने प
कोटद्वार : पेयजल निगम कोटद्वार की तीनों शाखाओं के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मांगे पूरी न होने पर सामूहिक रूप से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। उन्होंने शासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
गुरुवार को उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कोटद्वार पेयजल निगम कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर कार्यबहिष्कार कर धरना दिया। संगठन शाखा अध्यक्ष नागेंद्र ¨सह ने कहा कि निगम के तृतीय व चुतर्थ श्रेणी के कर्मचारी कईं वर्षों से पूर्व की भांति बोनस, अन्य कर्मियों के समान सुविधाओं की मांग करते आए हैं, लेकिन शासन की ओर से उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। कहा कि शासन पेयजल निगम कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार करता आया है, जिससे कर्मियों में रोष पनप रहा है। फील्ड कर्मचारियों की ओर से भी उन्हें पूर्ण समर्थन मिला है। धरने पर संगठन पौड़ी के सचिव दीपक ¨सह गुंसाई, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार जखमोला, नगर सचिव अंकित कंडवाल, नगर उपाध्यक्ष संजीव नेगी, संतोष ¨सह, भारत ¨सह रावत, गिरीश चंद्र ध्यानी समेत कईं अन्य बैठे रहे।