डीजीएमओ का पद देने पर जताई खुशी
श्रीनगर गढ़वाल: भारतीय सेना के महत्वपूर्ण पद डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के पद पर गढ़वाल के लेफ्ट
श्रीनगर गढ़वाल: भारतीय सेना के महत्वपूर्ण पद डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के पद पर गढ़वाल के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट की नियुक्ति होने से पूर्व सैनिकों ने खुशी जताई। कल्याणेश्वर धर्मशाला में गौरव सेनानी संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सैनिकों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर डोभाल की नियुक्ति के बाद डीजीएमओ पद भी अनिल भट्ट की नियुक्ति कर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। नवनियुक्त डीजीएमओ अनिल भट्ट मूल रूप से कीर्तिनगर ब्लॉक क्षेत्र के निवासी हैं। पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के निर्णय का भी स्वागत किया। एड्स रोग के खिलाफ भी पूर्व सैनिकों ने जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस मौके पर गौरव सेनानी संगठन श्रीनगर के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, कैप्टन सते ¨सह भंडारी, सुरेंद्र नेगी, महेंद्र सिंह, अनुसूया प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।