Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को कोसा

टीम जागरण, गढ़वाल : मंडल मुख्यालय में सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकत्रियों व सेविकाओं ने अपनी

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 07:01 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार को कोसा

टीम जागरण, गढ़वाल : मंडल मुख्यालय में सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकत्रियों व सेविकाओं ने अपनी मांगे मनवाने को मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आंदोलन के दूसरे दिन उन्होंने गढ़वाल मंडल में जगह जगह रैलिया निकाली व धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

पौड़ी मंडल मुख्यालय में सीटू से संबद्ध आंगनबाड़ी, मिनी कार्यकत्रियों व सेविकाओं ने रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकत्रियों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी उपेक्षा करती आ रही है। रामलीला मैदान से निकाली गई रैली अपर बाजार होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां यूनियन की जिलाध्यक्ष विजया नवानी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पहाड़ की विपरीत परिस्थितियों में बाल शिक्षा, महिला विकास सहित विभिन्न योजनाओं के निर्धारण में अहम भूमिका निभा रही हैं, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है। जिला सचिव शांति बिष्ट ने कहा कि कार्यकत्रियां लंबे समय से न्यूनतम वेतन 18 हजार , कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, वर्ष 2012 में आमंत्रित आवेदनों पर जल्द नियुक्ति सहित छह सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग कर रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनीता चौहान, मंजू उनियाल, नीमा रावत, सुशीला रावत, शिखा कोहली, गिन्नी डंगवाल, कला मिश्रा, दमयंती मुदगल, उषा पंत, सीटू जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सचिव देवानंद नौटियाल, टीका प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सेविका-मिनी कर्मचारी संगठन का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। इसमें ब्लाक अध्यक्ष सरोजनी बडोनी, अनीता, कलावती, रानू दनोसी, कांति, पार्वती, रीता, उमा, शोभा, यशोदा, अर्चना, बबीता आदि शामिल थे।

गोपेश्वर में भी दशोली ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में धरना जारी रखा। कार्यकत्रियों ने केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी को ज्ञापन भेजकर तत्काल चार सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की। इस अवसर पर ¨बदु भट्ट, रंजना बिष्ट, आशा थपलियाल समेत कई कार्यकत्रियां शामिल थी। दूसरी ओर जोशीमठ में धरना देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रेखा देवी, शांति मैखुरी, शशि देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, रामेश्वरी देवी, सावित्री देवी आदि शामिल थे।

श्रीनगर तहसील परिसर में भी खिर्सू ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष मीना नेगी, उपाध्यक्ष वंदना उनियाल, विजयश्री, हेमा जैन, आशा भट्ट, रेखा सती, प्रमिला गोदियाल, कुसुम असवाल, संपत्ति बड़थ्वाल आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मंगलवार को धरने में शामिल हुईं।

रुद्रप्रयाग में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री कर्मचारी संगठन का धरना जारी रहा।गत छह दिनों से जिले के 692 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं। अगस्त्यमुनि, जखोली एवं ऊखीमठ में भी कार्यकत्रियां का धरना जारी रहा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश महामंत्री सुमति थपलियाल, सौजया देवी, गायत्री जगवाण, सुमन खडूडी, सुनीता भटट, विमला देवी, पूनम राणा, दीपा, प्रेमा राणा समेत कई कार्यकत्रियां उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.