पं.उपाध्याय के जीवन से प्रेरणा लें कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पं.दीनदयाल का पार्टी के प्रति समर्पित भाव को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया है।
रविवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अíपत किए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह बिष्ट ने पं.दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते कहा कि वे न सिर्फ एक कुशल राजनीतिज्ञ थे, बल्कि एक योग्य पत्रकार भी थे। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद उन्होंने देश में राजनीतिक परिवर्तन के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की है।
पूर्व विधायक शैलेंद्र ¨सह रावत ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के पार्टी के प्रति सर्मिपत भाव का उदाहरण देते कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही थे। इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र ¨सह चौहान, जिलामंत्री विजय लखेड़ा, विरेंद्र ¨सह रावत, धर्मवीर ¨सह गुंसाई, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता देवरानी, विनय भाटिया आदि उपस्थित रहे। उधर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के अंतर्गत भाबर क्षेत्र में जनसभा आयोजित कर पूर्व विधायक शैलेंद्र ¨सह रावत ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। रविवार को मोटाढाक में आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक शैलेंद्र ¨सह रावत ने ग्रामीणों को मोदी सरकार की जन-धन योजना, उज्जला योजना, राष्ट्रीय खाद्यान योजना, भारत स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर राजेंद्र रावत, सुनील धस्माना, अर्जुन असवाल, अनुसूया भदोला, महावीर ¨सह, राजेश ¨सह, दीपा देवी, अनिता देवी आदि उपस्थित रहे।