'स्वच्छ बूथ, स्वच्छ प्रदेश' का नारा दिया
दुगड्डा: भाजपा यमकेश्वर विस संयोजक र¨वद्र रावत ने विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक
दुगड्डा: भाजपा यमकेश्वर विस संयोजक र¨वद्र रावत ने विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक में 'स्वच्छ बूथ, स्वच्छ प्रदेश' का नारा देकर कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा।
रविवार को आयोजित बैठक में संयोजक र¨वद्र रावत ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मंडलों में चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चें पर विफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि बूथ की मजबूती पार्टी की जीत निर्धारित करने में निर्णायक साबित होगी।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यमकेश्वर में भाजपा यमकेश्वर विस अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक 13 अक्टूबर व 14 को जिला कार्यकारिणी बैठक होगी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, विजय लखेड़ा, वीरेंद्र रावत, मुन्नालाल मिश्रा, राजेंद्र बडोला, सौरभ गुप्ता, चंडी प्रसाद कुकरेती आदि उपस्थित रहे।