राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा का लगाया आरोप
कोटद्वार: उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की सुध नहीं लेने का
कोटद्वार: उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया। कहा कि आंदोलनकारी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, बावजूद सरकार अनदेखी कर रही है।
बुधवार को तहसील परिसर में धरने के 16वें दिन वक्ताओं ने राज्य आंदोनलकारियों की उपेक्षा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जिन्होंने राज्य निर्माण में अहम योगदान दिया, सरकार उन्हें ही भूल गई है। कहा गया कि मोर्चा के सदस्य शांति एवं अ¨हसा के पक्षधर हैं। यहीं कारण है कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के साथ न्याय करने की मांग की है। इस अवसर पर मोर्चा के सदस्यों को वर्ष 1994 के राज्य आंदोलन पर आधारित फिल्म दिखाई गई। धरने में महेंद्र ¨सह रावत, केपी रतूड़ी, अखिलेश बड़थ्वाल, देशबंधु कुकरेती, राकेश चंद्र लखेड़ा, मुकेश देवरानी, जेपी बलूनी, मीना रौतेला, अर्चना दुदपड़ी, सरस्वती देवी, मंजू जखमोला आदि उपस्थित रहे।