राष्ट्र निर्माण कर रहा संघ
सतपुली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा सतपुली का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में संप
सतपुली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा सतपुली का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक पवन कुमार ने कहा कि संघ स्थापना वर्ष से आज तक भारत में ही नहीं, विश्व के 35 अन्य देंशो में मानव कल्याण व राष्ट्र निर्माण में ¨हदू समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। कहा कि संघ की शक्ति आज पूरे देश में राष्ट्र निर्माण में लगी है। संघ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के साथ ही 'जहां कम-वहां हम' की भूमिका में स्वयं सेवकों को तैयार कर रहा है।
कहा कि संघ भगवा ध्वज को अपना गुरू मानते हुये वर्ष में एक दिन गुरू पूजन कार्य करता है व गुरु पूजन के कार्य से देश में समाज के उत्थान के लिये अनेक कार्यक्रम चलाये जाते हैं। पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद ¨सह रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य महेश ¨सह नेगी ने किया।