Move to Jagran APP

महिला मोर्चा ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

पौड़ी गढ़वाल : भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 05:38 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 05:38 PM (IST)
महिला मोर्चा ने फूंका  राज्य सरकार का पुतला

पौड़ी गढ़वाल : भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है, पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

loksabha election banner

गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समीप भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत व जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी ने कहा कि रामनगर में दो महिलाओं के साथ मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सदस्य चंद्रकला आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला रावत, इंदू जुयाल, हेमलता भट्ट, भामा बमराड़ा, ऊषा नेगी, सुलोचना, सुशीला, रूपा, किरन, सावित्री, सरिता आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.