मेधावी निर्धन छात्रों की मदद करेगा शिक्षक संघ
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: शैक्षिक परिवेश में सुधार लाने और गुणवत्तापरक शिक्षा विषय को लेकर रा
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: शैक्षिक परिवेश में सुधार लाने और गुणवत्तापरक शिक्षा विषय को लेकर राजकीय शिक्षक संघ कीर्तिनगर ब्लॉक कार्यकारिणी की एक बैठक जीएमवीएन सभागार में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मेधावी निर्धन छात्रों की मदद की जाएगी। जिससे ऐसे छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी शिक्षकों से मिले।
संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महावीर ¨सह कलेठा ने कहा कि शैक्षिक परिवेश में सुधार लाने को लेकर शिक्षकों को निरंतर प्रयास करना चाहिए। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सेमवाल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही छात्रों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करना भी संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। संगठन को मजबूती और विस्तार देने में सहयोगी बनने का आह्वान किया। जगदीश चौहान ने कहा कि शिक्षकों को अपने कार्यों को लगन और तत्परता से भी करना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष ने राजकीय शिक्षक संघ कीर्तिनगर ब्लॉक की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें पीआर सेमवाल को संरक्षक का दायित्व दिया गया। महावीर कंडारी को कोषाध्यक्ष, महेंद्र ¨सह कठैत, दीपक को संगठन मंत्री, सीएस ¨लगवाल को कार्यालय मंत्री मनोनीत किया गया। संगठन के उपाध्यक्ष संदीप मैठाणी, बीना मेहरा, संयुक्त मंत्री जीत ¨सह कोहली, कुशाल ¨सह निजवाला ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। सतीश बलूनी, जगमोहन पुंडीर, जयंती बल्लभ मलासी, विजयमोहन गैरोला, संदीप सैनी, किशोरी ¨सह भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे। संगठन सचिव महेंद्र ¨सह बंगवाल ने बैठक का संचालन किया गया।