लछमोली में किया जाएगा पौधरोपण
श्रीनगर गढ़वाल: लछमोली के ग्राम प्रधान सुरेश ¨सह नेगी ने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत जुलाई माह में क
श्रीनगर गढ़वाल: लछमोली के ग्राम प्रधान सुरेश ¨सह नेगी ने कहा कि स्वच्छता मिशन के तहत जुलाई माह में क्षेत्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। यह ग्रामसभा मुख्यमंत्री आदर्श चयनित गांव भी है।
बैठक की अध्यक्षता करते शाश्वत धाम लछमोली के संस्थापक स्वामी अद्वैतानंद जी महाराज ने कहा कि व्यक्ति के पाश्चात्य जीवन शैली को अपनाना बीमारियों का प्रमुख कारण भी बन रहा है। यदि आध्यात्मिक जीवन शैली पर जीवन यापन किया जाए तो मनुष्य का जीवन निरोगमय रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारदेश्वर कल्प पीठ पाली के संस्थापक नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि मनुष्य का शरीर निरोग रहने के लिए वातावरण का शुद्ध होना भी जरूरी होता है। संयोजक डॉ. अर¨वद दरमोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड को जैविक प्रदेश घोषित कर देना चाहिए। इस मौके पर गुरुदेव रतूड़ी, लक्ष्मी रावत, विनीता सेमवाल स्वामी सत्यानंद महाराज ने विचार व्यक्त किये।