स्थाई बेरिके¨डग का निर्माण कार्य शुरू
कोटद्वार : नगर की यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए नजीबाबाद चौक पर लगाई अस्थाई बेरिके¨डग को
कोटद्वार : नगर की यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए नजीबाबाद चौक पर लगाई अस्थाई बेरिके¨डग को स्थाई करने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
राष्ट्रपति शासन में नगर की यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए प्रशासन ने नजीबाबाद चौक से वनवे सिस्टम लागू कर अस्थाई बेरिके¨डग लगाई थी। इसे लगाने के बाद जनता को नजीबाबाद चौक पर निजात मिली। अस्थाई बेरिके¨डग से निजात व सफलतम प्रयोग के बाद प्रशासन ने बेरिके¨डग को स्थाई करने का निर्णय लिया है। उपजिलाधिकारी जीआर बिनवाल ने बताया कि स्थाई बेरिके¨डग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है।
प्रशासन की योजना के तहत सड़क के मध्य में देवी रोड के समान ही छोटी दीवार बनाई जाएगी। वाहनों का संचालन वन-वे के रूप में हो व नजीबाबाद चौक पर जाम न लगने पाए।