कण्वाश्रम के विकास पर हुई चर्चा
कोटद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कण्वाश्रम के विकास को किये जा रहे कार्यो पर चर्चा की गई।
कोटद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कण्वाश्रम के विकास को किये जा रहे कार्यो पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा गया कि क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से जल्द ही कण्वाश्रम पर्यटन के रूप में महत्वपूर्ण होगा।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना पूरे क्षेत्र का सपना है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र ¨सह नेगी इस सपने को साकार करने की दिशा में प्रयासरत हैं। कहा कि कण्वाश्रम में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजनाएं तैयार हो रही हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा व रोजगार सृजन भी होगा। बैठक में प्रवक्ता मंगल ¨सह रावत, रघुलाल चमोला, मनमोहन नेगी, उदय ¨सह नेगी, चंद्रमोहन रावत, कुलदीप ¨सह नेगी आदि उपस्थित रहे।