Move to Jagran APP

भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को लूटा: आप

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड को जमकर लूटा। दोनों

By Edited By: Published: Tue, 24 May 2016 08:13 PM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 08:13 PM (IST)
भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड को लूटा: आप

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड को जमकर लूटा। दोनों पार्टियां केवल सत्ता की लोभी हैं। यह आरोप आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक यादव और प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने लगाए।

loksabha election banner

मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पार्टी ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। उत्तराखंड बचाओ यात्रा आगामी 29 मई को देहरादून में समाप्त होगी। जिसके बाद यात्रा से मिले अनुभवों और जानकारियों के साथ ही आम जनता से संवाद के बाद पार्टी उत्तराखंड में चुनाव लड़ने को लेकर अंतिम निर्णय लेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक यादव और प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि भ्रष्टाचार और माफियाओं से आम जनता को निजात केवल आप पार्टी ही दिला सकती है। दिल्ली प्रदेश सरकार इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस का मजबूत विकल्प भी आप ही जनता को देगी। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. राकेश नेगी, श्रीनगर विधानसभा प्रभारी नवीन नौटियाल, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुकेश अग्रवाल और पार्टी के पर्यवेक्षक रण ¨सह राणा, चंद्र बोहरा, हाजी रईस चौधरी भी पत्रकार वार्ता में मौजूद थे।

दूसरी ओर सोमवार देर सांय श्रीनगर के गोला पार्क में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि सत्ता के लालच में भाजपा और कांग्रेस दोनों की मिलीभगत रहती है। प्रदेश में एक अच्छा और आम जनता के हित में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आप ने पहल की है। अनूप नौटियाल ने कहा कि आप का कार्यकर्ता भ्रष्टाचार नहीं करता है। हमारी नीयत साफ है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि पहाड़ की आम जनता को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए आप उत्तराखंड में भी जनता के साथ है। भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र को बढ़ावा देने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों भोलीभाली जनता को गुमराह भी करते हैं। जनता ने मौका दिया तो उत्तराखंड भी राजनीतिक गुंडागर्दी और राजनीतिक अराजकता को भी आप समाप्त करेगी। इससे पूर्व आप की रथयात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर गणेश कुकरेती, नवीनप्रकाश नौटियाल, डा. राकेश नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.